Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नृत्य कला मंदिर डांडिया नाइट्स 2024 में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने लिया हिस्सा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नृत्य कला मंदिर डांडिया नाइट्स 2024 नृत्य कला मंदिर डांडिया नाइट्स 2024

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

: रिसाली स्थित छोटा दशहरा मैदान में आयोजित “नृत्य कला मंदिर डांडिया नाइट्स 2024” में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग का क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने सहभागिता की। उन्होंने इस अवसर पर डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और नवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विधायक ललित चंद्राकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए शाल, श्रीफल, एवं प्रतीक चिन्ह देकर विशेष सम्मानित किया।

इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का संचार किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजन पार्षद धर्मेंद्र भगत, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, महामंत्री राजू जंघेल, मंत्री अजीत चौधरी, अनुपम साहू, रिसाली नगर पालिका निगम महापौर शशि सिन्हा, पार्षद सीमा साहू, पार्षद जमुना ठाकुर, समाजसेवी सोनूराम सिंग, दीप्ति राठौर, सरोज, अन्नु, मनवित, डॉ. संजय गोयल, विक्रांत सिंग, संतोष चौधरी, राकेश भगत, अमित शाह, शुभम प्रसाद, रवि ठाकुर, गगनदीप सिंह, और संचालिका रानी नंदनी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment