76वां गणतंत्र दिवस भिलाई निगम में मनाया गया धूमधाम से
OM Darpan
Jan 28, 2025 07:05 am
238 views
28 Jan 2025
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, उपायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता श्री डी.के.वर्मा, जोन आयुक्त श्री अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुक्त पाण्डेय ने अपने उदबोधन में कहा, "हमारे संविधान ने समाज के हर व्यक्ति को शक्ति दी है कि वह अपने संघर्ष और मेहनत से सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं, जिन्होंने आदिवासी क्षेत्र में गरीबी से लड़ते हुए देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का गौरव प्राप्त किया। हम सभी से अनुरोध है कि हम नागरिकों की मदद करने में कोई कसर न छोड़ें और उनके हितों में हर संभव कदम उठाएं।"महापौर श्री नीरज पाल ने अपने उदबोधन में कहा, "आज हम सभी संकल्प लें कि नागरिकों के हित में जितने भी कार्य आएंगे, उन्हें अविलंब पूरा करेंगे। इससे निगम का दृष्टिकोण बेहतर होगा और समाज में एक सकारात्मक बदलाव आएगा।" इसके बाद युनियन कार्यालय, नेहरू नगर चैंक, शहीद उद्यान और अन्य क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, महापौर श्री नीरज पाल, एमआईसी सदस्य श्री आदित्य सिंह, श्रीमती मालती ठाकुर, भिलाई भाजपा अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, गणमान्य नागरिकगण, स्थानीय निवासी, छात्र-छात्राएं, एनसीसी, नेवी, स्काउट गाईड के कैडेट, निगम के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
