16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग के पुराने पुलिस ग्राउंड में आज जलेंगे 1.25 लाख आशीर्वाद के दीये

OM Darpan

Sep 17, 2026 12:06 am 49 views
दुर्ग के पुराने पुलिस ग्राउंड में आज जलेंगे 1.25 लाख आशीर्वाद के दीये

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर दुर्ग में भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहेंगे मौजूद

दुर्ग। दुर्ग के गंजपारा स्थित पुराने पुलिस ग्राउंड में मंगलवार शाम 7 बजे 1 लाख 25 हजार 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। दुर्ग में इस अभियान के प्रथम चरण के रूप में दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें जिले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाम 7 बजे घरों में भी जलेगा एक दीपक

जिला अध्यक्ष ने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने घरों में भी शाम 7 बजे एक दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल दीप प्रज्ज्वलन नहीं, बल्कि जनसेवा की यात्रा के प्रति नागरिकों की भावनात्मक सहभागिता का अवसर है।

महीने भर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इस एक महीने के अभियान के दौरान सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917010958291

विज्ञापन

Advertisement