घुघवा (क) जनसमस्या निवारण शिविर में 91 आवेदन हुए निराकृत, 55 हितग्राही हुए लाभान्वित
OM Darpan
Nov 23, 2024 06:49 am
217 views
23 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम घुघवा (क) में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में आज विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त 144 आवेदनों में से मौके पर 91 आवेदन का निराकरण किया गया। शेष 53 आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। शिविर का आयोजन कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर व स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सहकारिता, जल संसाधन, पीएचई, विद्युत, समाज कल्याण, आयुष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, आदिम जाति जनजाति कल्याण, परिवहन, जिला योजना एवं सांख्यिकी, अंत्याव्यवसायी, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में क्रेडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया और श्रम विभाग द्वारा श्रमिक बीमा, पंजीयन और छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत 55 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों क्रमशः उषा बंजारे (औरी), आशुतोष तिवारी (करसा), अनिल जांगड़े, धनेश्वरी यादव, राजकुमार (महकाखुर्द) को शौचालय निर्माण के लिए चेक वितरित किए गए। इसी तरह, 06 हितग्राही पायल सेन, पूनम यादव, सगुना साहू, देविका साहू, स्वाति यादव और आरती (घुघवा क) को 'नई पहल' किट वितरित की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों क्रमशः दौलत राम साहू, ओमन, महेश, रेवा राम निर्मल, कृपाराम, संतोष साहू, रामकुमार साहू (ढौर), पुनुदास घुघवा (क), होरीलाल, दुकल्हा (तर्रा) को आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किए गए। खाद्य विभाग द्वारा बिराजो बाई, शकुन बाई (घुघवा क) को अंत्योदय राशन कार्ड और भारती निषाद, पुनिया बाई, धनेश्वरी (घुघवा क) को प्राथमिकता राशन कार्ड वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 05 हितग्राही क्रमशः भगत राम (पहंडोर), धनेश्वर, ललित, रूपनारायण (घुघवा क), संजय (करसा) को मसूर मिनीकिट दिए गए। मत्स्य विभाग द्वारा महावीर (छाटा), हीरा बाई (भन्सुली) को आइस बॉक्स, मनहर (औसर) को जॉल और दौलत राम (देमार) को आइस बॉक्स व जाल वितरित किए गए।
स्वास्थ्य विभाग ने लखन लाल, रामबाई, त्रिवेणी देवांगन, संतोष साहू, लोमेश, नवीन, पवन, कृष्ण यादव (घुघवा क), अमरचंद वर्मा, कृष्णदेवी वर्मा (फुण्डा) को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। समाज कल्याण विभाग द्वारा हेमलता (सिकोला) को ट्रायसिकल, सुनील (गोड़पेंड्री), रंजीत, अन्नपूर्णा (लोहरसी), रिकेश, रामकरण (झीट), भगवान सिंह (परेवाडीह), होमेश्वरी (रीवागहन), मुकेश (सिकोला) और राजेन्द्र (खुड़मुड़ी) को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान किए गए।
शिविर में युवोदय के सदस्य शशांक शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को हाथ धुलाई की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अरविंद एक्का ने जनसमुदाय को स्वच्छता की शपथ दिलाई। पुलिस विभाग की ओर से एएसपी सुखनंदन राठौर ने साइबर क्राइम और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुलिस को तुरंत सूचित करने की सलाह दी।
इस शिविर में सांसद प्रतिनिधि राकेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, राजेश्वरी व अन्य जनपद सदस्य, जिला पंचायत सीईओ बी.के. दुबे, एसडीएम लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ मुकेश कोठारी और सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन



