13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में कुत्तों के आतंक से मुक्ति की मांग, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

OM Darpan

Dec 03, 2024 06:36 am 247 views
दुर्ग में कुत्तों के आतंक से मुक्ति की मांग, आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिला अध्यक्ष (शहर) संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम दुर्ग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक से मुक्ति की मांग की। ज्ञापन में, पार्टी ने शीघ्र अभियान चलाकर इन कुत्तों को शहर से हटाने की आवश्यकता जताई।   आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे पर पूर्व में बने डाग हाऊस और कुत्तों की नसबंदी के नाम पर हो रही खानापूर्ति की जांच की भी मांग की। इस ज्ञापन में पार्टी ने यह आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव देवेन्द्र सिंह भाटिया, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, अशोक पटवा, शंकर ठाकुर, बल्देव साहू, आनंद नरेरा, नकुल महलवार, मो. शाहिद खान, अजय रामटेके, रानू भूपेन्द्र कश्यप, सत्तार खान, उचित राम डहरिया, रामू रामटेके, चैतुराम धृतलहरे और सुरेश साहू सहित पार्टी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013154653173

विज्ञापन

Advertisement