26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अहिवारा विधायक ने ग्राम पंचायत रवेलीडीह में विभिन्न विकासकार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Nov 19, 2024 11:55 pm 177 views
[smartslider3 slider=6]
अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)। विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत रवेलीडीह में विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने पंचायत में हुए विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण किया और सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक ने बाजार चौक के पास सड़क किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सरपंच सुनीता दुबे ने विधायक से सीसी रोड, डोमसेड और तालाबों में पचरिनिर्माण की प्रमुख मांगें रखीं। विधायक द्वारा किए गए विकासकार्यों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान राशि 10 लाख रुपये, व्यावसायिक परिसर लागत 9 लाख रुपये, सामुदायिक भवन लागत 6 लाख 50 हजार रुपये, मशरूम शेड निर्माण लागत 15 लाख रुपये, ग्राम पंचायत रवेलीडीह में स्कूल में दीवार निर्माण लागत 10 लाख रुपये, और हनुमान मंदिर रवेलीडीह में चेकर टाइल्स का भूमिपूजन राशि 3 लाख रुपये शामिल हैं। इसके साथ ही, दो तालाबों में पचरिनिर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, सरपंच सुनीता दुबे, ग्राम बोड़ेगांव की सरपंच प्रतिभा देवांगन, सांसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक, महामंत्री मिथिलेश कश्यप, जनपद सदस्य माहेश्वरी अंहकारा, अश्वनी बंजारे, सुखनंदन देशमुख (सरपंच समोदा), संतोष निषाद (सरपंच), लक्ष्मी कुंभकार, सुशील साहू (महिला मोर्चा अध्यक्ष) समेत सैकड़ों स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926121114937

विज्ञापन

Advertisement