दुर्ग नगर निगम में महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित, भाजपा की मजबूत दावेदार बनीं अलका बाघमार
OM Darpan
Jan 08, 2025 06:21 am
684 views
08 Jan 2025
वर्तमान में अलका बाघमार के संगठनात्मक दायित्व:
- उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग
- प्रभारी - संगठन मंडल, गंजपारा सदर मंडल
- प्रभारी - लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तरीय कॉल सेंटर
- शक्ति केंद्र संयोजिका
- प्रभारी - सेवा पखवाड़ा, जिला दुर्ग
- मंडल चुनाव अधिकारी, अंजोरा मंडल
- सदस्य - आंतरिक शिकायत समिति व स्थानीय शिकायत निवारण समिति
- शहर महिला अध्यक्ष - सनातन धर्म महासभा
पूर्व में निभाए गए प्रमुख राजनीतिक दायित्व:
- पार्षद - नगर निगम दुर्ग (2014-2019)
- अपील समिति सदस्य - नगर निगम दुर्ग
- महामंत्री - जिला महिला मोर्चा, दुर्ग
- मंडल संयोजिका - बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
- जिला संयोजिका - बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
सामाजिक क्षेत्र में अलका बाघमार का योगदान:
- सेक्टर प्रतिनिधि - मनवा कुर्मी इकाई, भिलाई
- सक्रिय सदस्य - स्वदेशी जागरण मंच
- पूर्व अध्यक्ष - "अपना सेवा समिति"
महापौर पद के लिए भाजपा की मजबूत उम्मीदवार:
ओबीसी महिला आरक्षण के बाद भाजपा की ओर से अलका बाघमार का नाम महापौर पद की दौड़ में सबसे आगे है। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी स्तर पर पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उन पर भरोसा जता सकता है। उनकी सक्रियता और लोकप्रियता ने उन्हें दुर्ग की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा बना दिया है।अलका बाघमार का राजनीतिक सफर:
अलका बाघमार ने भाजपा संगठन के कई स्तरों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने महिला मोर्चा में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए कई अभियानों का सफल नेतृत्व किया है। "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान में उनकी भूमिका काफी सराही गई। इसके अलावा, नगर निगम में अपील समिति सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
