28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाईनगर में महिलाएँ बनेंगी 'अमृत मित्र': शहर में बढ़ाई जाएगी हरियाली, 40 उद्यानों में लगेंगे पौधे

शेयर करें

OM Darpan

Aug 06, 2025 02:27 am 375 views
भिलाईनगर में महिलाएँ बनेंगी 'अमृत मित्र': शहर में बढ़ाई जाएगी हरियाली, 40 उद्यानों में लगेंगे पौधे

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'अमृत मित्र 2.0 वुमेन फार ट्री योजना' के तहत भिलाईनगर में हरियाली बढ़ाने और वायु गुणवत्ता सुधारने की पहल शुरू हो गई है। नगर निगम भिलाई ने शहर के 40 उद्यान और रिक्त स्थलों पर वृक्षारोपण व उनके एक वर्ष तक के रखरखाव के लिए स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की थी। इस पहल को अभूतपूर्व समर्थन मिला है, जिसमें 58 महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने ऑफर जमा किए। 4 अगस्त को इन प्रस्तावों को समूह प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन उद्यानों के लिए एक से अधिक ऑफर प्राप्त हुए हैं, उनके लिए जल्द ही लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित समूहों को 15 अगस्त तक गड्ढे तैयार कर पौधारोपण शुरू करना अनिवार्य होगा, जिससे शहर का पर्यावरण बेहतर बन सके।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928172130387

विज्ञापन

Advertisement