14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत पा रहे राहगीर

शेयर करें

OM Darpan

Jan 10, 2025 05:47 am 229 views
प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत पा रहे राहगीर

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई ने सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। निगम द्वारा प्रातः कालीन और संध्या कालीन समय में अलाव जलाकर स्थानीय नागरिकों को ठंड से राहत दी जा रही है। इस पहल का सबसे अधिक लाभ रिक्शा चालक, ऑटो चालक, सब्जी विक्रेता और राहगीरों को हो रहा है, जो अलाव के पास बैठकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अलाव जलाने की व्यवस्था शासन के आदेशों के अनुपालन में नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। गदा चौक, सुपेला चौक, पावर हाउस सब्जी मंडी, सुपेला सब्जी मंडी, लक्ष्मी मार्केट, अंडा चौक, अवंतीबाई चौक, विजय टॉकीज फल मंडी और जलेबी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने की पहल की सराहना नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठने वाली झिल्ली पन्नी बीनने वाली फगनी बाई ने कहा, "सुबह-सुबह हाथ सेंक लेते हैं तो अच्छा लगता है। नहीं तो ठंड से हाथ ठिठुर जाता है। निगम की यह व्यवस्था हम जैसे लोगों का भी ध्यान रख रही है, जो सराहनीय है।" इस पहल से भिलाई नगर के राहगीरों को ठंड से राहत मिल रही है। खासतौर पर वे लोग जो अपनी आजीविका के लिए सुबह से लेकर देर रात तक बाहर रहते हैं, उन्हें इस व्यवस्था से काफी सहूलियत मिल रही है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014192020755

विज्ञापन

Advertisement