13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरविंदर सिंह खुराना को मिली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान, दुर्ग संगठन में हर्ष का माहौल

OM Darpan

Dec 19, 2025 07:46 am 291 views
अरविंदर सिंह खुराना को मिली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान, दुर्ग संगठन में हर्ष का माहौल
 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए एक अहम नियुक्ति की है। पार्टी ने अपने अनुभवी नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही दुर्ग जिला भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

संगठन के प्रति अरविंदर सिंह खुराना के लंबे समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि खुराना एक कर्मठ और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता हैं। उनके लंबे अनुभव का सीधा लाभ अल्पसंख्यक मोर्चा को मिलेगा और उनके नेतृत्व में मोर्चा को एक नई दिशा और मजबूती प्राप्त होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्राथमिकता: योजनाओं को समाज तक पहुंचाना

अपनी नियुक्ति पर अरविंदर सिंह खुराना ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य अल्पसंख्यक समाज को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे।

उल्लेखनीय है कि खुराना की नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913155559728

विज्ञापन

Advertisement