वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड़ का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
OM Darpan
Jul 02, 2026 08:58 am
343 views
02 Jul 2026
दुर्ग ।
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता और दुर्ग के प्रतिष्ठित व्यवसायी चैनसुख भट्टड़ का उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर के भाजपा संगठन, व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनके निवास हटरी बाजार से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम पहुंची। यहाँ नम आंखों से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह चैनसुख भट्टड़ महाराष्ट्र में अपने एक रिश्तेदार के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां नवनिर्मित मकान की सीढ़ी का एक हिस्सा अचानक उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें तत्काल अमरावती के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
कुशल संगठक और समर्पित जनसेवक
दिवंगत भट्टड़ गंगाप्रसाद भट्टड़ के बड़े भाई और आशीष भट्टड़ के पिता थे। उन्होंने वर्ष 1994 में ब्राह्मणपारा वार्ड से पार्षद निर्वाचित होकर सार्वजनिक जीवन में कदम रखा था। भाजपा में उन्होंने शहर अध्यक्ष, जिला महामंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। जनसंघ के समय से मोहन भैया के मार्गदर्शन में सक्रिय रहे भट्टड़ ने पार्टी कार्यालय के निर्माण और संगठन की मजबूती में अतुलनीय योगदान दिया। व्यापारिक जगत में उनकी 'भट्टड़ दुकान' एक बड़ी पहचान थी।अंतिम संस्कार में जुटा भारी हुजूम
मुक्तिधाम में आयोजित अंतिम संस्कार में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री रजनीश शुक्ला और पूर्व विधायक अरुण वोरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा पूर्व महापौर आर एन वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकार, चतुर्भुज राठी, नरसिंग भूतड़ा, महेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक राठी, शंभू पटेल, रत्नेश चंद्राकर, शिरीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिलीप साहू, दिनेश देवांगन, शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, राजेंद पाध्ये, पंडित काशीनाथ शर्मा, कांतिलाल जैन, संदीप जैन, राजा दीवान, अनूप गटागट, प्रकाश देशलहरा, मूलचंद शर्मा, घनेन्द्र चंदेल, श्रीकांत समर्थ, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, नीलेश अग्रवाल, अजय भट्ट, रजा खोखर, नितेश साहू, सजन जोसफ, जितेंद्र महोबिया, विनोद मून, विजय ताम्रकार, दिनेश मारोटी, विष्णु साहू, गौरव शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, दिनेश मिश्रा, अमजद अली, अशोक कंदरा और दीपक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन