Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान फिर किरण सिंह देव के हाथ, पार्टी ने जताया भरोसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक बार फिर अपने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार को किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि किरण सिंह देव को संगठन से हटाकर सरकार में लाया जा सकता है। हालांकि, निकाय और पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने फिलहाल वर्तमान अध्यक्ष को ही यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का फैसला लिया है।

पार्टी का मानना है कि सिंह देव का नेतृत्व आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत कर सकता है। संगठन के फैसले से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow