13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अस्मिता कप: दुर्ग की यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब बनी उपविजेता

OM Darpan

Dec 20, 2025 07:44 am 328 views
अस्मिता कप: दुर्ग की यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब बनी उपविजेता

दुर्ग  (रोहितास सिंह भुवाल)|

छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में पंत स्टेडियम में आयोजित 'अस्मिता कप फुटबॉल लीग' (बालिका वर्ग अंडर-14) का समापन हो गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रदेश की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव की टीमें शामिल थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब (दुर्ग) और शेरा एफसी (रायपुर) के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि, 1-0 के अंतर से शेरा एफसी ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब दुर्ग उपविजेता रही। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए भोजन, नाश्ता और चिकित्सा समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

केसीसी क्रिकेट टीम ने बढ़ाया बेटियों का हौसला

यूनिवर्सल गर्ल फुटबॉल क्लब के कोच मुंशाद अली और उनकी टीम के जज्बे को देखते हुए शहर की अन्य खेल संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई हैं। केसीसी (KCC) क्रिकेट के आयोजक वसीम ईरानी की अनुशंसा पर केसीसी अध्यक्ष मनोज राजपूत ने यूनिवर्सल क्लब की खिलाड़ियों को जर्सी का सेट प्रदान किया। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान वसीम ईरानी, एजाज भाई, रईस भाई और केसीसी के खिलाड़ी मौजूद रहे।

नि:शुल्क ट्रेनिंग देती है संस्था

क्लब के कोच मुंशाद अली ने बताया कि उनका क्लब 'ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन' (AIFF) से रजिस्टर्ड है। वे सुराना कॉलेज में बालिकाओं को नि:शुल्क फुटबॉल का प्रशिक्षण देते हैं। उनकी टीम पूर्व में भी कई राष्ट्रीय स्तर के मैचों में हिस्सा ले चुकी है।

टीम के चमकते सितारे

उपविजेता रही टीम में दानिक्षा, आभा, ऑफिया, इकरा मंसूरी, काव्या, मालविका, सोनाक्षी, नाज, सुष्मिता, वेदिका, पूर्वी, शिफा, कनिष्का, वंशिका और दीक्षा शामिल थीं। टीम की मैनेजर साक्षी थीं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913203735613

विज्ञापन

Advertisement