13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में स्वच्छता श्रमदान से जागरूकता अभियान, जन सहयोग से किया गया सफाई कार्य

शेयर करें

OM Darpan

Nov 25, 2024 12:23 am 209 views
भिलाई में स्वच्छता श्रमदान से जागरूकता अभियान, जन सहयोग से किया गया सफाई कार्य

भिलाईनगर (रविकुमार भास्कर) । नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रातः 7:30 बजे से बारी-बारी सभी जोन में भ्रमण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जोन क्रमांक 4 खुर्सीपार में आयुक्त द्वारा दौरा किया गया, जिसमें नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन उपयोगी कार्यों का निरीक्षण किया गया।   आयुक्त ने निर्माणाधीन गारमेंट फैक्ट्री, पूर्व निर्मित मदर्स मार्केट, सी मार्ट, सुलभ शौचालय, ई लाइब्रेरी, आधुनिक जिम, एसएलआरएम सेंटर, व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन जैसी प्रमुख सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। तत्पश्चात, सभी अधिकारी व कर्मचारी जन सहयोग के साथ खुर्सीपार अंडा चौक स्थित स्टेडियम में सफाई अभियान चलाकर जागरूकता का संदेश दिया। स्टेडियम में फैली झिल्ली, पन्नी, पानी की बोतल इत्यादि को हटाकर सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता आदि भी सक्रिय सहयोगी रहे। इसके बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली कि "हम न गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। हम दूसरों को भी सफाई के लिए प्रेरित करेंगे।"  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013124629968

विज्ञापन

Advertisement