10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम शुरू

शेयर करें

OM Darpan

Mar 06, 2025 08:06 am 447 views
भिलाई नगर निगम ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम शुरू

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य अब शुरू हो गया है। इस अभियान की शुरुआत खुर्सीपार के वार्ड नंबर 42 से की गई है, और यह आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि जो लोग अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं, वे अपने कुत्तों को घर में बांध कर रखें और उनके गले में पट्टा लगा दें। इस कदम से पकड़ने वालों को यह पहचानने में मदद मिलेगी कि कौन सा कुत्ता घर का है और कौन सा कुत्ता स्ट्रीट डॉग है।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी भिलाई क्षेत्र में फैलेगी और कुत्तों को पकड़ कर उनकी बधीकरण (Sterilization) की प्रक्रिया की जाएगी। इस मुहिम का उद्देश्य आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाना और उनकी स्थिति में सुधार करना है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261010120852443

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 16 / 185