तीन राज्यों के सैक्सोफोनिस्टों की धुन से गूंजेगा भिलाई
OM Darpan
Nov 05, 2025 02:07 am
243 views
05 Nov 2025
-
6 नवंबर को होगा 'साज की आवाज' का भव्य आयोजन
तीन राज्यों के कलाकार बिखेरेंगे जलवा
इस संगीतमय संध्या का संगीत निर्देशन म्यूजिक डायरेक्टर यश यदु टीम कर रही है। 'साज की आवाज' में प्रसिद्ध सैक्सोफोनिस्ट अनिल केमें, लिलेश कुमार, प्रमोद केमे, और आदर्श केमे अपनी प्रस्तुति देंगे। इनके साथ महाराष्ट्र से परेश लोखंडे और मध्य प्रदेश से राजन वंशकार भी अपनी हंगामेदार और यादगार प्रस्तुति से संगीतप्रेमियों का दिल जीतेंगे। मंच का संचालन दुर्ग भिलाई के प्रसिद्ध मंच संचालक तुलसी सोनी करेंगे।गीतों की प्रस्तुति में स्टार पावर
यह कार्यक्रम केवल सैक्सोफोन पर केंद्रित नहीं होगा, बल्कि इसमें संगीतमय गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की ख्याति प्राप्त गायिका पूर्वा श्रीवास्तव अपनी शानदार गायकी का जलवा बिखेरेंगी। उनके साथ नागपुर के गायक शकील भाई भी प्रस्तुति देंगे। इनके अतिरिक्त पुष्पांजलि हिरवानी और श्रीजा दलाल भी गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार बंछोर (चेयरमैन सेफी एवं अध्यक्ष ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयत्र) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी इंद्रजीत सिंग छोटू भैया करेंगे। विशेष अतिथियों में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, मानसी गुलाटी, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक राठी, समाजसेवी रामफल शर्मा, बंटी भाई एवं बृजेश शर्मा शामिल होंगे। मंच के सभी सदस्यों (अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान) ने भिलाई और दुर्ग के समस्त संगीत प्रेमियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन