18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेहरू नगर तारामंडल उद्यान में अटल परिसर का भूमि पूजन आज

शेयर करें

OM Darpan

Dec 25, 2024 06:11 am 346 views

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आज 25 दिसंबर को नेहरू नगर पूर्व स्थित तारामंडल उद्यान के समीप अटल परिसर का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की लागत राशि 50 लाख रुपये है। छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा एक आकर्षक लोकेशन पर स्थापित की जाएगी। परिसर में सुंदर फूलों की बागवानी, हरियाली, आकर्षक लैंडस्केपिंग और लाईटिंग भी प्रमुख आकर्षण होंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम अपराह्न 1 बजे नेहरू तारामंडल के बगल में शुरू होगा। इसमें प्रमुख अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बद्येल, अध्यक्षता वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, सह-अध्यक्षता महापौर नगर पालिक निगम भिलाई नीरज पाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद एवं जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, अध्यक्ष लोक कर्म विभाग एकांश बंछोर, वार्ड क्रमांक 04 पार्षद चंदेश्वरी बांधे, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं और क्षेत्र के नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में अटल जी की कविताओं का वाचन कवियों द्वारा किया जाएगा। इन कविताओं में राष्ट्रीय भावनाओं और सामाजिक दृष्टिकोण की झलक होगी। इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अटल परिसर के भूमि पूजन में सहभागी होने का अनुरोध किया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918141936981

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement