दुर्ग में सिंचाई कॉलोनी के नवनिर्माण का भूमिपूजन, 6 करोड़ की योजना से होगा जीर्णोद्धार
OM Darpan
Jan 19, 2025 05:44 am
291 views
19 Jan 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। 6 दशक पूर्व निर्मित मोहन नगर व कसारीडीह स्थित सिंचाई कॉलोनियों के नवनिर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। विधायक गजेन्द्र यादव ने 6 करोड़ की लागत से बनने वाले इन कॉलोनियों के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी व उनके परिवार भावुक होकर वर्षों पुरानी मांग के पूरा होने पर आभार व्यक्त करते नजर आए।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा, “1965 में निर्मित इन कॉलोनियों की स्थिति जर्जर हो चुकी थी। पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दुर्ग के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के साथ, यह नवनिर्माण कार्य दुर्ग शहर के विकास की दिशा में बड़ा कदम है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही आधुनिक और सुरक्षित आवास उपलब्ध होंगे।”
सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबित मांग को विधायक यादव ने पूरा किया। उनके प्रयासों से ₹6 करोड़ की राशि शासन से स्वीकृत हुई, जिसके अंतर्गत मोहन नगर स्थित जी-टाइप और कसारीडीह स्थित एफ-टाइप कॉलोनियों का जीर्णोद्धार होगा।
भूमिपूजन में उपस्थित लोग:
जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पार्षद कांशीराम कोसरे, मनीष साहू, देवनारायण चंद्राकर, शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीकांत दुबे, उमेश यादव, संदीप भाटिया, किशोर अहिरवार, दिनेश नलोडे, ई.ई. आशुतोष सारस्वत और सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी परिवार के लोग इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित थे।
विधायक यादव ने कार्यक्रम में कहा, “हर कर्मचारी और उनके परिवार का जीवन बेहतर बनाने का मेरा सपना है। यह कॉलोनी नवनिर्माण इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री की गारंटी से विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी।”
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन