14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान खरीदी में अधिकारियों की मनमानी के विरोध में बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

OM Darpan

Oct 29, 2024 07:10 am 160 views
[smartslider3 slider=6]
  धान खरीदी सामग्री में अनियमितता दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। जिले में धान खरीदी के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी में अधिकारियों की मनमानी के विरोध में बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सहकारिता विभाग के अधिकारी प्लास्टिक तिरपाल, सूत और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की खरीद में अनियमितता कर रहे हैं। ज्ञापन में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने कहा कि धान उपार्जन वर्ष 2024-25 के लिए सेवा सहकारी समितियों में अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक तिरपाल और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का कोटेशन सहकारिता विस्तार अधिकारियों व सहकारिता विभाग के प्राधिकृत अधिकारी के माध्यम से बाजार मूल्य से अधिक या दुगुने दाम पर करवाया जा रहा है। इससे किसान हितैषी सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला दुर्ग के संयोजक दिलीप देशमुख ने कहा कि वे इसका पुरजोर विरोध करते हैं और जिला के उपायुक्त सहकारिता तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या, दुर्ग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिछले वर्ष समितियों को हानि से बचाया गया ज्ञापन में कहा गया है कि दुर्ग जिले में समर्थन मूल्य पर वर्ष 2023-24 में लगभग 56 लाख टन धान का उपार्जन 87 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों व उनके उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किया गया था, जिससे समितियों को हानि से बचाया गया था। सहकारिता प्रकोष्ठ का कहना है कि आगामी वर्षों में भी यही अपेक्षा है जिससे सहकारिता आंदोलन को "सहकार से समृद्धि" तक पहुंचाया जा सके। इस मामले में उपायुक्त अवधेश मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और हमारे संवाददाता को भी समय नहीं दिया। उपस्थित पदाधिकारी इस ज्ञापन के लिए पर पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष दिनेश देशमुख, महामंत्री शिव निषाद, डॉक्टर झमनेश देशमुख, देवेंद्र चंद्राकर, राजेश साहू, देवाशीष घोष, गोपीचंद साहू, छवि कुमार गजेंद्र, आनंद श्रीवास्तव, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू, ऋषिकांत तिवारी, जय देवांगन, विहिप और आरएसएस के सदस्य भी रहे मौजूद ।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915001712167

विज्ञापन

Advertisement