13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा दुर्ग संगठन जिला का बढ़ा आकार, नए परिसीमन के बाद होंगे 17 मंडल

OM Darpan

Dec 08, 2024 01:27 am 287 views
  • प्रदेश संगठन के नए परिसीमन के तहत रिसाली और कुम्हारी दुर्ग जिला में शामिल,
  • हिवारा और जेवरा भिलाई संगठन में शामिल, अब दुर्ग जिले में 17 मंडल होंगे।
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। शनिवार, प्रदेश भाजपा कार्यालय में परिसीमन समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेश परिसीमन समिति के सदस्य भरत वर्मा, रजनीश सिंह (पूर्व विधायक), रामजी भारती (पूर्व विधायक), दीपक म्हस्के द्वारा परिसीमन प्रस्ताव को सुना गया। इस बैठक में दुर्ग और भिलाई के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा की गई, जिसके बाद परिसीमन को अंतिम रूप दिया गया।
नए परिसीमन के अनुसार, दुर्ग शहर विधानसभा में अब तक चार मंडल थे, जिन्हें अब पांच मंडल बना दिया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अब तक तीन मंडल – उतई, अंजोरा और रिसाली थे, लेकिन अब कुल पांच मंडल होंगे। नए मंडल अंडा-निकुम और मरोदा-पुरैना अस्तित्व में आएंगे। इस परिसीमन में प्रमुख बदलाव यह हुआ है कि रिसाली नगर निगम अब दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत शामिल होगा। इसके अलावा, पाटन विधानसभा क्षेत्र में अब तक चार मंडल – उत्तर पाटन, दक्षिण पाटन, मध्य पाटन और कुम्हारी थे, लेकिन अब कुल पांच मंडल होंगे। नए परिसीमन के बाद पाटन विधानसभा में अमलेश्वर, पाटन, दरबारमोखली, जामगांव आर और कुम्हारी शामिल होंगे। कुम्हारी नगर पालिका, जो अब तक भिलाई जिला संगठन के अंतर्गत थी, अब दुर्ग जिला संगठन को दी गई है।
दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने नए परिसीमन का स्वागत करते हुए कहा कि अब दोनों संगठन जिले में पार्टी के कार्य को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दुर्ग और भिलाई जिले की विभाजन से अब एक संगठन जिले में आ जाएगी, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक व्यवस्थित होगी।
संगठन की परिसीमन समिति के सदस्य सुरेन्द्र कौशिक, राजेन्द्र कुमार पाध्ये और दिलीप साहू ने कहा कि प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में नए मंडल अस्तित्व में आए हैं, जिससे जिले में अब कुल 17 मंडल होंगे। इससे पार्टी का काम तेज गति से होगा और अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेंगी।
प्रदेश की परिसीमन बैठक में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, सांवला राम डाहरे, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, प्रेमलाल साहू, विजेंद्र सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, योगेंद्र सिंह, रेखराम बंछोर, रामउपकार तिवारी, विजय जायसवाल, विनोद सिंह, श्रीमती अलका बाघमार, विनायक नातू, जिला मंत्री पवन शर्मा, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, सरला आचार्य, जितेंद्र राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, मदन वाढई, सुनील अग्रवाल, फत्ते वर्मा, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, जितेन्द्र यादव, लीमन साहू, सुषमा जेठानी, जितेंद्र साहू, हर्षा चंद्राकर शामिल हुए।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913234451557

विज्ञापन

Advertisement