सिकोलाभाठा पटरीपार में भाजपा सदस्यता अभियान 2024: पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने किया शुभारंभ
OM Darpan
Sep 06, 2024 08:45 pm
265 views
06 Sep 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ भव्य तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण और विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पुनः सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी और अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण कराने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती रमशीला साहू ने संबोधित करते हुए कहा, "आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। हमें मिलकर भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे प्रमुख पार्टी बनाना है।"
इस अवसर पर मंडल प्रभारी शिव चंद्राकर, सदस्यता मंडल प्रभारी रजा खोखर, मंडल महामंत्री मनमोहन शर्मा, देवनारायण चंद्राकर, सदस्यता टोली के संयोजक विजय कुमार दरसेना, सदस्य भास्कर तिवारी, उदय पाल, ममता गुरुंग, जिला आईटी सेल संयोजक जितेन्द्र सिंह राजपूत, मुरली सचदेवा, जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, पार्षदगण शिवेंद्र सिंह परिहार, अरुण सिंह, काशीराम कोसरे, खिलावन मटियारा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेश्वरी साहू, तारण देवांगन, अश्वनी साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन