भाजपा सदस्यता रथ यात्रा: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज
OM Darpan
Oct 09, 2024 08:01 pm
148 views
09 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के आह्वान पर दुर्ग जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत भव्य रथ यात्रा की शुरुआत की गई। इस रथ यात्रा का शुभारंभ दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने किया।
रथ यात्रा के दौरान भाजपा अंजोरा मंडल के अंतर्गत विनायकपुर, आलबरस, निकुम और तिरगा गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनसंघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं में संभाग प्रभारी भाजयुमो भूपेन्द्र नाग, पूर्व सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, प्रदेश कार्यसमिति मनीष कुणाचा, आकाश सिंह ठाकुर, जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष मुकेश बेलचंदन, जिला उपाध्यक्ष चिंटू यादव, सानिध्य चंद्राकर, प्रशांत अग्रवाल, टीकाराम साहू, आग्रहित राम, योगेन्द्र दिल्लीवार, मोतीराम मारकंडे, जग्गन्नाथ देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, रेखलाल देशमुख, युवराज यादव, विक्की साहू, राजेन्द्र देवांगन, बैधनाथ देशमुख, इन्द्राणी दिल्लीवार, सरिता देशमुख, फुलेश्वरी देवांगन, लक्मण देशमुख, प्रताप यादव, पारस नाथ देवांगन, अशोक हरमुख और अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा के इस सदस्यता अभियान का उद्देश्य भाजपा के विचारों और सिद्धांतों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और पार्टी को मजबूत बनाना है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, उन्हें रथ यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन