पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दुर्ग ने किया वृक्षारोपण
OM Darpan
Sep 26, 2024 05:07 am
203 views
26 Sep 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग जिला भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर "सेवा स्वच्छता पखवाड़ा" के तहत वृक्षारोपण और भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन तकियापारा वार्ड के लुचकि तालाब के पास किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष साजन जोसेफ, मंडल अध्यक्ष फारूख चौधरी और चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान मंडल महामंत्री आसिफ अली सैयद, वसीम कुरैशी, शकील चौधरी, निसार भाई, अखिल भाई, फहीम भाई, सैफ भाई, रफीक भाई, हाजी शरीफ, हाजी अब्दुल रशीद, और मुस्लिम कुरैशी समाज के अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी सदस्य कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष साजन जोसेफ और मंडल अध्यक्ष फारूख चौधरी ने कहा, "भाजपा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझती है और यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है।"
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसेफ ने कहा, "भाजपा अपनी जिम्मेदारी समझती है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा रही है।"
मंडल अध्यक्ष फारूख चौधरी ने कहा, "यह भाजपा की ही नीतियां हैं, जिनके कारण यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।"
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन