भाजपा सांसद विजय बघेल ने "मोर बूथ मोर अभियान" के तहत पतोरा ख में सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ
OM Darpan
Sep 26, 2024 04:54 am
141 views
26 Sep 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय बघेल ने "मोर बूथ मोर अभियान" के तहत पाटन के ग्राम पतोरा ख के बूथ क्रमांक 106 में आमजनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर, सांसद विजय बघेल, उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक गजेंद्र यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बूथों पर जाकर सदस्यता अभियान को गति दी।
सांसद विजय बघेल ने कहा, "आज हमने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है।"
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने वार्ड क्रमांक 4 के बूथ नंबर 95 में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, "जो पार्टी राष्ट्रवाद के विचारधारा से कार्य करती है और जिसकी सदस्यता 18 करोड़ है, उसमें शामिल होना गर्व की बात है।" इस मौके पर गोविंद देवांगन, ममता देवांगन, और नवीन साहू भी उपस्थित थे।
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम बोरई में स्थानीय निवासियों को सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, "पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हम बूथों पर सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं। भाजपा की पहचान पारदर्शिता के साथ कार्य करने में है।"
विधायक गजेंद्र यादव ने दुर्ग के बूथ नंबर 158 में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने कहा, "हर बूथ में 100 सदस्य बनाने का संकल्प लेकर आया हूं।"
सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये, भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, किसान नेता प्रितपाल बेलचंदन, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, और अन्य पदाधिकारी भी विभिन्न बूथों पर जाकर लोगों को सदस्यता दिलाने में जुटे रहे।

Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन