14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'सुशासन तिहार' में बंटीं सौगातें: स्टेशन मरोदा में लगा जन समस्या निवारण शिविर

OM Darpan

May 16, 2026 10:00 pm 569 views
'सुशासन तिहार' में बंटीं सौगातें: स्टेशन मरोदा में लगा जन समस्या निवारण शिविर
  • विधायक ललित चंद्राकर ने सुनीं जनसमस्याएं,आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

  • महिलाओं को मिला 4 लाख का चेक तो दिव्यांग को मिली ट्रायसिकल


   

रिसाली/दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)। शासन की महत्वाकांक्षी योजना "सुशासन तिहार-2026" के सफल संचालन के लिए नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा स्टेशन मरोदा स्थित दुर्गा मैदान में एक वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण के विधायक और छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जाए ताकि जनता को भटकना न पड़े। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन स्थापित करने और समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार इसी दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्राकर के हाथों विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुंचाया गया:

  • परिवहन विभाग: दुष्यंत कुमार तुरकर और दावेन्द्र कुमार को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।

  • महिला एवं बाल विकास विभाग: गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार से युक्त "गर्भवती टोकरी" भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

  • समाज कल्याण विभाग: दिव्यांग हितग्राही दिनेश कुमार साहू को आवागमन में सुविधा के लिए ट्रायसिकल दी गई।

  • स्वरोजगार योजना: महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से "सक्षम योजना" के तहत 2 लाख रुपए और "छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना" के तहत 2 लाख रुपए (कुल 4 लाख रुपए) के चेक प्रदान किए गए।

  • स्वास्थ्य विभाग: आयुष्मान भारत योजना के तहत जोहनलाल ठाकुर, विश्राम सिंह निषाद, नेहा कुमारी और श्यामनारायण दत्त को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।

इस महत्वपूर्ण शिविर में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, एसडीएम हरिबंस मिरी, रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, सभापति केशव बंछोर, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल और नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इनके अलावा पार्षद रेखा देवी, ममता नवीन सिन्हा, राहुल राय, धर्मेन्द्र भगत, समीर, तहसीलदार क्षमा यदु, उपेन्द्र रिगरी, संतोष कुशवाहा, व्यास नारायण, अनिल राय, टिकेश्वरी चंद्रवंशी और भूपेन्द्र बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शिविर में उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914113023121

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 344