1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राम ढाबा में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 504 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

शेयर करें

OM Darpan

Jul 12, 2025 06:28 am 302 views
ग्राम ढाबा में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 504 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। आयुषमान आरोग्य मंदिर नगपुरा द्वारा ग्राम ढाबा में 8 जुलाई 2025 को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, शुगर एवं मोतियाबिंद के कुल 504 ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन व ग्राम ढाबा के सरपंच श्री कमल नारायण साहू ने भगवान धन्वंतरि का पूजन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा के लिए 333, होम्योपैथी के लिए 115, शुगर जांच के लिए 55 व मोतियाबिंद के लिए 1 ग्रामीण पहुंचे, जिनका चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर उचित परामर्श एवं दवाएं दी गईं। शिविर में प्रभारी डॉ. टिकेश्वरी गनवीर (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. समलित ठाकुर (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मणिन्द्र मोहन श्रीवास्तव (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), डॉ. सुमन साहू (होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी), डॉ. एकता चन्द्राकर (होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी), डॉ. संतोषी यादव (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इनके साथ ही फार्मासिस्ट श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय, श्री मनीराम सिन्हा, श्री खिलेश देशमुख, श्री महेश बंजारे व औषधालय सेवक श्री सचिन शर्मा, श्री भिलेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002014242931

विज्ञापन

Advertisement