14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान खरीदी में अव्यवस्था, कांग्रेस ने दी तालाबंदी की चेतावनी

OM Darpan

Dec 12, 2025 11:52 pm 283 views
धान खरीदी में अव्यवस्था, कांग्रेस ने दी तालाबंदी की चेतावनी

  • टोकन न मिलने और परिवहन ठप होने से नाराज

  • जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिले में धान खरीदी की बदहाल व्यवस्था और टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि सोमवार (15 दिसंबर) तक टोकन लिमिट बढ़ाकर धान का नियमित परिवहन शुरू नहीं किया गया, तो बुधवार (17 दिसंबर) को जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिस्टम में नहीं खुल रहे स्लॉट

राकेश ठाकुर ने प्रशासन को बताया कि किसान पखवाड़े भर से केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन न ऑनलाइन टोकन मिल रहा है, न ऑफलाइन। सिस्टम में स्लॉट ही नहीं खुल रहे। वहीं, उठाव न होने से केंद्रों में जाम की स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर अन्नदाताओं को परेशान कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार में ऐसी अव्यवस्था नहीं थी। यदि यही हाल रहा तो किसान तय समय में उपज नहीं बेच पाएंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से पुकेश चंद्राकर, नंदकुमार सेन, प्रदीप चंद्राकर, आनंद बघेल, प्रह्लाद वर्मा, द्वारिका साहू, अमृत राजपूत, अमित ठाकुर, अभिषेक जांगडे, बैकुंठ महानंद, वीरेन्द्र गोस्वामी, मुकेश साहू, हुलेशवर पटेल, धनजय वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, लोचन यादव, पालेशवर ठाकुर, विवेक चंद्राकर, सागर सेन, राहुल साहू, थानेशवर ढीमर, बादल यादव, सत्यनारायण चंद्राकर, श्यामा चरण मनहर और हितेश निर्मलकर मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914221629822

विज्ञापन

Advertisement