30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

81 ग्रामों के स्वच्छाग्राहियों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा किट

शेयर करें

OM Darpan

Jul 17, 2025 11:52 pm 245 views
81 ग्रामों के स्वच्छाग्राहियों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा किट

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।   जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे की अध्यक्षता में दुर्ग जनपद पंचायत में हुई स्वच्छाग्राही समूह की बैठक में 81 ग्राम पंचायतों के लगभग 150 स्वच्छाग्राहियों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दवाई किट वितरित किए गए। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी पिताम्बर यादव ने कचरा संग्रहण की चुनौतियों पर चर्चा की, जिस पर स्वच्छाग्राहियों ने लंबित मानदेय (05-06 माह) की जानकारी दी। सीईओ बजरंग दुबे ने तत्काल भुगतान के निर्देश दिए और नियमित मानदेय के लिए यूजर चार्ज पर जोर दिया, कोलिहापुरी गांव का उदाहरण दिया जहां प्रत्येक स्वच्छाग्राही को प्रतिमाह 5000 रुपये मिलते हैं। जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डेय ने 15वें वित्त आयोग से प्रतिवर्ष 72000 रुपये मानदेय का प्रावधान करने की सहमति दी। बजरंग दुबे ने रिक्शा मरम्मत व नवीन खरीदी के आदेश भी दिए। धमधा जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक में भी मानदेय नियमित करने के निर्देश दिए गए और बर्तन बैंक स्थापना पर जोर दिया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए नागरिक प्रतिक्रिया और दीवार पेंटिंग कार्यों की प्रगति भी बताई गई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260930110140666

विज्ञापन

Advertisement