महाविद्यालय में वृक्षारोपण: एनसीसी और एनएसएस का सामूहिक योगदान
OM Darpan
Sep 06, 2024 08:56 pm
185 views
06 Sep 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी, और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका मार्गदर्शन प्राचार्य एम ए सिद्दीकी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जयप्रकाश साव (हिंदी विभाग), श्रीमती डॉ. नूतन राठौर (रसायन विभाग), और डॉ. कृष्ण चटर्जी (हिंदी विभाग) ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। अंग्रेजी विभाग के डॉ. कमरतलत, डॉ. मर्सी जॉर्ज, डॉ. तरलोचन कौर, और डॉ. सीमा पंचवानी के साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना मान, और एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्राचार्य एम ए सिद्दीकी ने कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा, "वृक्ष धरा का भूषण है" और इस आयोजन के माध्यम से इस कथन की सार्थकता प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के स्वयंसेवक रागिनी साहू, भावना धृतलहरे, पूजा, श्रेया चौहान, तारिणी विश्वकर्मा, एनसीसी कैडेट जागृति साहू, अभिषेक सिंह, रजनी एवं अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन