15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नाली में कचरा पाया, सफाई के बाद दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

शेयर करें

OM Darpan

Jan 02, 2025 11:00 pm 287 views
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान नाली में कचरा पाया, सफाई के बाद दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 01 अंतर्गत क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि दुकानों के सामने नालियों में कचरा भरा हुआ था, जिसमें प्लास्टिक गिलास, कुरकुरे-चिप्स के रैपर, गुटका-पान के पैकेट और पानी के पाउच जैसे कचरे शामिल थे। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन भी नहीं रखे थे।   आयुक्त ने पहले नालियों की सफाई कराई और इसके बाद दोषी दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 17 नेहरू भवन और वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कॉलोनी क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रखने और अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) न होने पर कुल 4600 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्रमुख रूप से जिन दुकानों पर कार्रवाई की गई, उनमें शासकीय उचित मूल्य दुकान, राजकुमार साहू, आकाश कुमार गुप्ता, अर्जुन साव, देव टेलर्स और रूखमणी देवी शामिल हैं। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिया कि जो व्यापारी सिंगल यूज प्लास्टिक में खाद्य सामग्री बेच रहे हैं, या अपने परिसर और आस-पास गंदगी फैलाने के दोषी पाए गए, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के निर्देशों का पालन न करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान जोन प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, कमलेश द्विवेदी और संतोष हरमुख भी मौजूद रहे। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि व्यापारियों को कई बार समझाइश देने के बाद भी अगर वे स्वच्छता नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016005258273

विज्ञापन

Advertisement