28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई: जवाहर नगर में पीएम आवास और एसटीपी स्थलों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Sep 30, 2025 10:52 pm 355 views
भिलाई: जवाहर नगर में पीएम आवास और एसटीपी स्थलों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर अंतर्गत जवाहर नगर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) हेतु चिन्हांकित स्थलों का आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुरूद बस्ती में नवनिर्मित सीमेंटीकरण रोड की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और निर्माणाधीन सामाजिक भवन का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

आवासहीन परिवारों को मिलेगा पक्का घर

जवाहर नगर के रिक्त भूमि पर आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का निर्माण प्रस्तावित है। आयुक्त पाण्डेय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के स्थल का निरीक्षण किया। यह योजना क्षेत्र के कई परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करने में सहायक होगी।

पर्यावरण संरक्षण के लिए एसटीपी आवश्यक

आवास योजना के साथ नाला के अपशिष्ट जल उपचार हेतु शासन को भेजे गए प्रस्ताव अनुसार चिन्हांकित स्थल का भी निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया। पर्यावरण प्रदूषण के नियंत्रण, जल पुनर्चक्रण के साथ मनुष्य के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपशिष्ट जल उपचार किया जाना अति आवश्यक है। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सड़क की गुणवत्ता और सफाई पर फोकस

आयुक्त एवं जोन आयुक्त येशा लहरे ने कुरूद पुरानी बस्ती में नवनिर्मित सीमेंटीकरण रोड का अवलोकन किया। उन्होंने सहायक अभियंता अर्पित बंजारे को रोड निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस रोड के निर्माण से बस्ती की संकरी गलियों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा घरेलू अपशिष्ट फेंका गया पाया गया, जिस पर मोहल्ले वासियों को समझाइस दी गई। इसके साथ ही, टेंट संचालक के द्वारा टेंट सामग्री बाहर रखी गई थी, जिसे हटवाने हेतु सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को निर्देशित किया गया।

बाजार मैदान और सामाजिक भवन का जायजा

कुरूद बस्ती बाजार चौंक मैदान, जहां रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है, का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया और साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया। समीपस्थ निर्माणाधीन सामाजिक भवन का भी अवलोकन किया गया, जिसका कार्य प्लास्टर की स्थिति में है। एजेसी को अविलम्ब कार्य करने हेतु कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा को निर्देशित किया गया है ताकि भवन का निर्माण समय पर पूरा हो सके।    
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928165128813

विज्ञापन

Advertisement