13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रा मोर्या टाकिज अंडरब्रिज जलभराव की समस्या का निदान कराने आयुक्त ने दिए निर्देश

शेयर करें

OM Darpan

Nov 22, 2024 08:15 pm 249 views
चंद्रा मोर्या टाकिज अंडरब्रिज जलभराव की समस्या का निदान कराने आयुक्त ने दिए निर्देश
[smartslider3 slider=6]
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) ।     सफाई, पानी, बिजली, नवनिर्माण और शौचालय जीर्णोधार सहित एस.एल.आर.एम. सेंटर का प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से निरीक्षण कर रहे आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सभी जोनों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आयुक्त शुक्रवार को जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र के निरीक्षण हेतु पहुंचे। उन्होंने तीनदर्शन मंदिर 18 नंबर रोड डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सुभाष चौक बीएसपी पानी टंकी के पास हमर क्लीनिक निर्माण, अंबेडकर नगर सुलभ शौचालय, गुपचुप मोहल्ला में निर्मित सुलभ शौचालय, 18 नंबर रोड बैकुंठधाम तालाब, एस.एल.आर.एम. सेंटर में कचरा सेग्रिगेशन कार्य, छावनी चौक पावर हाउस अंडरब्रिज, विवेकानंद उद्यान, सेक्टर 02 छठ तालाब और फुटबॉल ग्राउंड का निरीक्षण किया।     आयुक्त चंद्रा मोर्या टाकिज अंडरब्रिज जलभराव क्षेत्र के निरीक्षण हेतु पहुंचे, जहां जलभराव की स्थिति पहले की तरह बनी हुई थी। थोड़ी भी बारिश होने पर आम जनता को परेशानी होती है। जलभराव को देखते हुए मोटर पंप से पानी निकालना पड़ता है। आयुक्त ने अभियंता बसंत साहू को निर्देशित किया कि रेलवे के संबंधित विभाग से संपर्क करें और उनके अभियंता से मिलकर तकनीकी समस्या का समाधान खोजें। उन्होंने कहा कि हमें बिना मोटर पंप के उपयोग से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना होगा। यह एक पुरानी समस्या है जिसका समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है। एस.एल.आर.एम. सेंटर में स्वच्छता दीदी द्वारा किए जा रहे खाद निर्माण कार्य और सफाई व्यवस्था को देखकर आयुक्त ने सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। अंबेडकर नगर स्थित सुलभ शौचालय में पानी की व्यवस्था शीघ्र करवाकर उसे उपयोगी बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता बसंत साहू, नितेश मेश्राम, शंकर मरकाम, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013104619426

विज्ञापन

Advertisement