स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों और सुपरवाइजर्स की बैठक आयोजित, आयुक्त पाण्डेय ने दिए आवश्यक निर्देश
OM Darpan
Feb 05, 2025 06:41 am
315 views
05 Feb 2025
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) ।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का आयोजन होने जा रहा है। इस सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिनके आधार पर भारत के विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, ग्राम पंचायतों आदि का स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। इस संदर्भ में, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों, सुपरवाइजर्स और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में आयुक्त पाण्डेय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए आवश्यक बिंदुओं की चर्चा की, जिनमें प्रमुख रूप से यह शामिल हैं:
-
रहवासी क्षेत्रों में बोर्ड और सफाई: प्रत्येक वार्ड में नाम और वार्ड क्रमांक के बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क और नालियों की सफाई, स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का वाल पेटिंग और 30 नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा।
-
दरवाजे से दरवाजे तक कचरा संग्रहण: सभी वार्डों में 100% गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके संग्रहित किया जाएगा।
-
व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई: बाजार के नाम और वार्ड का बोर्ड लगाया जाएगा, और सड़क की सफाई दिन में दो बार की जाएगी।
-
उद्यानों और तालाबों की सफाई: सभी उद्यानों और तालाबों के नाम, सफाई, और वाल पेटिंग की जाएगी। साथ ही तालाबों और उद्यानों के आसपास की नालियों की सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
-
शिक्षा संस्थानों में स्वच्छता: स्कूलों में नाम बोर्ड लगाए जाएंगे, और वहां की सफाई, शौचालय व्यवस्था, और अपशिष्ट संग्रहण की व्यवस्था की जाएगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन