13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निगम प्रशासन ने 06 कर्मचारियों को स-सम्मान दी गई बिदाई

शेयर करें

OM Darpan

Dec 04, 2024 12:33 am 224 views
निगम प्रशासन ने 06 कर्मचारियों को स-सम्मान दी गई बिदाई
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर निगम भिलाई के सभागार में सोमवार को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 06 कर्मचारियों को स-सम्मान बिदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।   निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन क्रमांक-1 से यतराम चन्द्रकार पम्प सहायक, संपत्तिकर विभाग से नरहर लाल यादव चैकीदार, जोन क्रमांक-2 से उषा जोशी भृत्य, जोन क्रमांक-2 से बुधरू सफाई कामगार, जोन क्रमांक-4 से ताम्रध्वज बारले सफाई कामगार, जोन क्रमांक-5 से अर्जुनलाल सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी कार्य अवधि को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा निगम के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किए। उन्होंने नागरिकों से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने का पूरा प्रयास किया। अंत में आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जो भी बकाया राशि होगी, उसका भुगतान शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम सबको मिलकर निगम के हित में काम करना है। राजस्व की आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है, क्योंकि निगम के पास जब पैसा रहेगा तभी हम विकास कार्य कर सकते हैं और कर्मचारियों का भुगतान कर सकते हैं।" बिदाई कार्यक्रम में उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे, चीफ इंजीनियर भागीरथ वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, डी.के.वर्मा, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, रीता चतुर्वेदी, संजय शर्मा, भैया लाल असाटी, पुरुषोत्तम साहू सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013154653173

विज्ञापन

Advertisement