15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टैक्स भुगतान के लिए निगम ने खोला नया काउंटर, अब ऑनलाइन भुगतान भी होगा आसान

शेयर करें

OM Darpan

Dec 21, 2024 12:28 am 238 views
टैक्स भुगतान के लिए निगम ने खोला नया काउंटर, अब ऑनलाइन भुगतान भी होगा आसान
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए मुख्य कार्यालय गेट के निकट एक नया टैक्स काउंटर स्थापित किया है। कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने इस काउंटर का निरीक्षण किया और मौजूद राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ और उपराजस्व निरीक्षक निशांत यादव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   कमिश्नर ने बताया कि टैक्स काउंटर पर करदाता नकद, UPI, RTGS, NEFT और चेक के माध्यम से टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। हालांकि, चेक से भुगतान की स्थिति में राशि चेक क्लियर होने के बाद ही जमा मानी जाएगी। इस काउंटर पर करदाता अपने संपत्तिकर और अन्य टैक्स संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने करदाताओं को ऑनलाइन टैक्स भुगतान को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। निगम ने टैक्स भुगतान के लिए डिजिटल विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं, जिससे करदाता घर बैठे अपनी राशि जमा कर सकते हैं। फील्ड पर भी टैक्स जमा करने की सुविधा निगम मुख्यालय के अलावा नजदीकी जोन व वार्ड स्तर पर भी संपत्तिकर जमा करने के लिए निगम कर्मचारियों को तैनात किया गया है। घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन टैक्स जमा घर बैठे टैक्स जमा करने के लिए निगम ने ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा दी है। करदाता इस पोर्टल का उपयोग कर आसानी से टैक्स भर सकते हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016042308928

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 13 / 185