13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध रूप से बिल्डिंग मटेरियल व गुमटी संचालित करने वालों पर निगम की कड़ी कार्यवाही

शेयर करें

OM Darpan

Dec 28, 2024 12:10 am 238 views
अवैध रूप से बिल्डिंग मटेरियल व गुमटी संचालित करने वालों पर निगम की कड़ी कार्यवाही
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर) । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 01 अंतर्गत हुडको क्षेत्र में दिव्या कंस्ट्रक्शन स्टील सप्लायर द्वारा सड़क किनारे सामग्री रखकर अवैध व्यापार किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन 01 के अधिकारियों को स्थल का जांच करने के निर्देश दिए।   राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें पाया गया कि दिव्या कंस्ट्रक्शन के संचालक सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखकर विक्रय कर रहे थे। निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही दुकान संचालक वहां से फरार हो गया। मौके पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट फुलेश्वरनाथ खुटे और जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर बिल्डिंग मटेरियल सामग्री को जब्त कर लिया गया। इसी तरह जोन क्रमांक 04 के शिवाजी नगर क्षेत्र, वार्ड 41 छावनी लक्ष्मण नगर और ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच मार्ग के समीप अवैध रूप से संचालित गुमटियों पर भी कार्यवाही की गई। पुलिस बल और जोन आयुक्त सतीश यादव की उपस्थिति में गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, बालकृष्ण नायडू, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम गुप्ता, पुलिस विभाग से सहायक निरीक्षक भूपेन्द्र यादव, और निगम के स्वास्थ्य विभाग से सागर दुबे, प्रहलाद लहरी, दुर्याधन साहू, गणित बद्येल, कन्हैया यादव, गौकरण कुर्रे, व खेमलाल उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013184750645

विज्ञापन

Advertisement