गुमश्ता लाइसेंस नहीं रखने और गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों पर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
OM Darpan
Jan 10, 2025 05:50 am
247 views
10 Jan 2025
निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार सड़कों पर सामान रखकर व्यापार करते हुए और परिसर में गंदगी फैलाते हुए पाए गए। इसके अलावा, कई व्यापारियों ने अपने दुकानों के बाहर कचरा अलग-अलग डस्टबिन में नहीं रखा था और गुमश्ता/अनुज्ञप्ति लाइसेंस भी नहीं था।
9500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया
निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले और कचरा पृथक्करण के नियमों का पालन न करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यापारियों से चालान के रूप में कुल 9500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान सुरेंद्र बहादुर से 1500 रुपये, हिंद सीमेंट क्राफ्ट से 1000 रुपये, शमशाद आदम से 500 रुपये, स्टार क्रिएशन से 1000 रुपये, रविंद्र सिंह लकड़ी टाल से 1100 रुपये, मोनू काकोड़िया लकड़ी टाल से 1100 रुपये, शंभू लकड़ी टाल से 1100 रुपये, राज चौहान बांस बल्ली से 1100 रुपये और कुमार चौहान इंटरप्राइजेस से 1100 रुपये की चालानी राशि वसूली गई।
व्यापारियों को पहले दी गई थी चेतावनी
निगम प्रशासन ने बताया कि कई बार समझाइश देने के बावजूद भी व्यापारी गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, सड़क के बीच सामान रखकर यातायात बाधित करने और शहर की सफाई व्यवस्था को खराब करने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं। इसके मद्देनजर निगम ने यह कार्रवाई की।
आयुक्त पांडेय ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कार्रवाई में निगम का दल रहा मौजूद
इस कार्रवाई के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी और संतोष हरमुख अपने दल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापारियों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी और समझाइश दी कि यदि भविष्य में नियम तोड़े गए तो जुर्माने की राशि बढ़ा दी जाएगी।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
