2 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. अंबेडकर वार्ड को वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या से मिली राहत, आम आदमी पार्टी के प्रयास ने लाया रंग

शेयर करें

OM Darpan

May 30, 2025 08:02 am 270 views
डॉ. अंबेडकर वार्ड को वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या से मिली राहत, आम आदमी पार्टी के प्रयास ने लाया रंग

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


भिलाई नगर निगम के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर वार्ड (वार्ड 15) में सालों से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या अब समाधान की ओर बढ़ चली है। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा लगातार उठाई गई आवाज़ और वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी से नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में नई बोरिंग की स्थापना की है, जिससे कई हिस्सों में पानी की स्थिति में सुधार हुआ है।


जनता से जुड़कर समाधान की ओर बढ़े कदम

28 मई 2025 को आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. अंबेडकर वार्ड का दौरा किया और निवासियों से सीधा संवाद किया। प्रतिनिधिमंडल ने नई बोरिंग के संचालन की समीक्षा भी की।

प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि पानी की आपूर्ति हर घर तक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए निगम को और तकनीकी और प्रशासनिक कदम उठाने की आवश्यकता है।


 नवंबर 2024 से लगातार प्रयास जारी

देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि नवंबर 2024 से ही पेयजल समस्या को लेकर वार्डवासियों और आप प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है। इस अभियान में इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई:

  • संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री

  • देविंदर सिंह भाटिया, प्रदेश संयुक्त सचिव

  • गीतेश्वरी बघेल, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष

  • ज्ञान प्रकाश तिवारी, दुर्ग लोकसभा महासचिव

  • सतीश साहू, वरिष्ठ सदस्य

  • दिनेश यादव, वैशाली नगर ब्लॉक अध्यक्ष

  • अविनाश गायकवाड़, वार्ड अध्यक्ष

  • शिवा रायडू, चुम्मन साहू, हरचरण सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, नीकु, राजकुमार वर्मा, अनिल प्रजापति, मोहसीन अहमद, ईश्वरी कुर्रे, राजेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता


 ज्ञापन, मुआयना और समाधान की दिशा में कार्रवाई

  • 20 सितंबर 2024: जोन आयुक्त से संपर्क

  • 30 सितंबर 2024: नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

  • 4 अक्टूबर 2024: आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन प्रस्तुत

  • 9 दिसंबर 2024: निगम ऑपरेटरों के साथ स्थल निरीक्षण

  • 25 फरवरी 2025: बोरिंग कार्य पूर्ण

  • 28 मई 2025: वार्ड दौरा और बोरिंग की समीक्षा


जनता की भागीदारी से मिली सफलता

इस अभियान में वार्ड के जागरूक निवासियों का भी बड़ा योगदान रहा। गीतेश्वरी बघेल, ज्ञान प्रकाश तिवारी, और दिनेश यादव ने विशेष रूप से इनका आभार जताया:
सुजीत, प्रदीप कुमार, चंदू, शांति यादव, ललित यादव, नागेश्वरी यादव, चंद्रिका सोनकर, दुलारी यादव, हेमलाल यादव, कामिनी यादव, मीरा साहू, शीतल यादव, भूमिका यादव, त्रिवेणी यादव, शकुन यादव, मनहरण यादव, जितेंद्र यादव, बबलू यादव, रवि यादव, संतोष यादव।


बुनियादी सुविधाओं के लिए 'आप' की प्रतिबद्धता

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह वार्डस्तर पर नागरिकों के साथ मिलकर बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003014906917

विज्ञापन

Advertisement