दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को दी नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं
OM Darpan
Oct 31, 2024 06:01 am
265 views
31 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था।
ललित चंद्राकर ने कहा कि रूप चौदस का पर्व सौंदर्य से जुड़ा हुआ है और इस दिन नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को दूर करने के लिए माँ काली और यमराज की पूजा का विधान है। उन्होंने यह भी कामना की है कि छोटी दिवाली पर सभी के जीवन से चिंता और दुःखों का नाश हो, और सभी को सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संपन्नता प्राप्त हो।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन