14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मैत्री बाग में गूंजे सदाबहार नगमे, वरिष्ठ कलाकारों का हुआ सम्मान

OM Darpan

Dec 16, 2025 12:04 am 313 views
मैत्री बाग में गूंजे सदाबहार नगमे, वरिष्ठ कलाकारों का हुआ सम्मान

  • कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप का आयोजन; भावुक प्रस्तुतियों पर अतिथियों ने किया नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)

शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल मैत्री बाग में रविवार को सुर और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित एक गरिमामय समारोह में जहां एक ओर नए-पुराने सदाबहार गीतों ने पर्यटकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं दूसरी ओर संगीत साधना में जीवन खपाने वाले वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान भी किया गया।

वरिष्ठ गायकों और प्रबंधन का सम्मान

समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी व साहित्यकार कैलाश जैन बरमेचा और विशिष्ट अतिथि श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के अध्यक्ष बी.डी. निज़ामी मौजूद रहे। इस अवसर पर मैत्री बाग के प्रबंधक डॉ. नवीन जैन और इंचार्ज व्यवस्थापक ललित यादव का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि बरमेचा ने अंचल के वरिष्ठ गायक कलाकार एंथोनी फ्रांसिस, उमेश विश्वकर्मा, जीवन वर्मा और बी.डी. निज़ामी को शॉल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। आयोजकों की ओर से जाहिद अली और 'द रेन ड्रॉप दुर्ग' के प्रमुख राजेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

गीतों ने बांधा समां, नम हुई आंखें

संगीत प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने वीर, करुण और श्रृंगार रस के गीतों से माहौल बना दिया। विशिष्ट अतिथि बी.डी. निज़ामी ने जब "क्या खूब लगती हो" गीत प्रस्तुत किया, तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। वहीं, "ज़िंदगी की ना टूटे लड़ी" गीत की प्रस्तुति इतनी भावपूर्ण थी कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। इस भावुक माहौल से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने कलाकारों को नकद राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

संयोजक जाहिद अली ने "आदमी मुसाफिर है" और "एक बार तुझे ओ मेरी जान" जैसे गीतों से पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम का समापन जीवन वर्मा द्वारा गाए गीत "ज़िंदगी का सफ़र" के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ये कलाकार रहे शामिल

कार्यक्रम में मोहम्मद खान रिज़वी, सूर्यकला, अनिल शुक्ला, पीयूषा मनहरे, गीता सिंह, राजू उएके, महमूद अली, संजय दुबे, कमाल अख्तर, मोहम्मद शाहिद, नीतू गोस्वामी, भारती जैन, अविनाश तिवारी, उमेश वानखेड़े, जी.पी. पांडियन और रजनीकांत वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन और आभार प्रदर्शन राजेश जैन और जाहिद अली ने किया। मुख्य अतिथि कैलाश जैन बरमेचा ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915021803258

विज्ञापन

Advertisement