पीएम आवास योजना: अंशदान की राशि जमा कर शीघ्र पाएँ अपना घर
OM Darpan
Jan 08, 2025 05:50 am
280 views
08 Jan 2025
आयुक्त ने हितग्राहियों को किया प्रेरित
इस संबंध में नगर निगम सभागार में आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने हितग्राहियों, निर्माणकर्ता एजेंसी और ऋण प्रदाता बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की। आयुक्त ने हितग्राहियों को शीघ्र राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में 50 से 90 प्रतिशत राशि जमा कर चुके हितग्राही भी उपस्थित हुए। आयुक्त ने उन्हें समझाया कि जितनी राशि वे मकान किराये के रूप में जमा कर रहे हैं, उतनी ही राशि मकान की कुल लागत में जमा कर देने पर उन्हें मकान प्रदान कर दिया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि बैंकों के माध्यम से घटते क्रम में ऋण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रक्रिया बिना किसी विशेष पत्राचार के दोनों पक्षों के बीच सीधे अनुबंध के माध्यम से हो रही है।14 जनवरी को मिलेगा मकान का कब्जा पत्र
कल दोपहर 2 बजे से नगर निगम सभागार में उन हितग्राहियों की बैठक होगी, जिन्होंने 40 से 60 प्रतिशत राशि जमा कर दी है। ऐसे हितग्राही भी अपने अनुसार लोन लेकर अपना मकान प्राप्त कर सकते हैं। जो हितग्राही पूरी राशि जमा कर देंगे, उन्हें 14 जनवरी को मकान का कब्जा पत्र और चाबी प्रदान की जाएगी। यह सुविधा सभी पात्र हितग्राहियों के लिए उपलब्ध है।समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान
बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सी.एल.टी.सी. से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर और प्रभारी योजना अधिकारी विद्यायाधर देवांगन सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। हितग्राहियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने एजेंसी को दिए। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
