18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग में छेरछेरा पर काव्य गोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

शेयर करें

OM Darpan

Jan 09, 2026 02:20 am 1,297 views
दुर्ग में छेरछेरा पर काव्य गोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

काव्य गोष्ठी दुर्ग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

संगवारी छत्तीसगढ़ चैनल एवं क्रिएटिव आर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में छेरछेरा के पावन अवसर और नव वर्ष की बेला पर एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन शनिवार, 3 जनवरी को शहर के प्रेम सागर चौक, बैगापारा में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ. अवनीश चन्द्र श्रीवास्तव और उत्कर्ष श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में नव वर्ष के प्रथम त्यौहार छेरछेरा का उल्लास साहित्य के साथ देखने को मिला। आयोजनकर्ताओं द्वारा सभी अतिथि कवियों का स्वागत पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट कर किया गया।

गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी झलक

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय गुप्ता ने की। मंच का सफल संचालन नवेद रज़ा दुर्गवी ने किया, जिन्होंने अपनी शायरी और अंदाज से अंत तक समां बांधे रखा। गोष्ठी में लगभग 15 कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कवियों ने गीत, गज़ल, हज़ल, श्रृंगार रस और वीर रस की रचनाओं के माध्यम से रसों की गंगा बहाई। रचनाओं में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी प्रेम की एक अनोखी धारा देखने को मिली।

इन कवियों ने बिखेरा काव्य का जादू

गोष्ठी में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. नौशाद सिद्दीक़ी, राजकुमार चौधरी, सुरेश कुमार बंछोर, हाजी रियाज़ गौहर, सूर्य कुमार गुप्ता, फरीदा शाहिन अंसारी, नवेद रज़ा, सुमीत कुमार, नरेन्द्र देवांगन, मिताली वर्मा, विश्वनाथ, सोनिया सोनी और विशाल कुमार सोनी समेत अन्य कवि गणों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

समय प्रबंधन पर अध्यक्षीय उद्बोधन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में अध्यक्ष डॉ. विजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समय के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसे श्रोताओं ने काफी सराहा। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अवनीश श्रीवास्तव को अपनी लिखित पुस्तक भेंट की।

अंत में आयोजनकर्ता डॉ. अवनीश श्रीवास्तव और उत्कर्ष श्रीवास्तव के माध्यम से सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार प्रदर्शन किया गया। साथ ही यह घोषणा भी की गई कि संस्था का अगला आयोजन पूर्ण रूप से हास्य रस पर आधारित होगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918064724354

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement