13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नंदन जैन का दुर्ग में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया पाटन जीत का लक्ष्य

OM Darpan

Dec 19, 2025 11:38 pm 331 views
नंदन जैन का दुर्ग में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया पाटन जीत का लक्ष्य
दुर्ग में भाजपा संगठन प्रभारी नंदन जैन का स्वागत करते कार्यकर्ता दुर्ग में भाजपा संगठन प्रभारी नंदन जैन का स्वागत करते कार्यकर्ता  

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) |

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने दुर्ग में अपनी पहली संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता बहुमूल्य और क्षमतावान है। जैन ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा, "आप पार्टी की चिंता करें, पार्टी आपकी चिंता अवश्य करेगी। आपके समर्पण और त्याग को संगठन कभी अनदेखा नहीं करेगा।"

नंदन जैन के दुर्ग पहुंचने पर पटेल चौक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला भाजपा कार्यालय में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नितिन नवीन का दिया उदाहरण

बैठक को संबोधित करते हुए नंदन जैन ने संगठन में कार्यकर्ता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि हम सब किसी न किसी दायित्व में रह चुके हैं और भविष्य में नए दायित्वों में आएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का उदाहरण देते हुए कहा, "वे हमारे छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी थे, हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते थे और आज राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। नेतृत्व हमारा कार्य और समर्पण देखता है।"

अगला लक्ष्य: पाटन विधानसभा में ऐतिहासिक जीत

संगठन प्रभारी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। साथ ही, उन्होंने एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि दुर्ग जिले की एकमात्र विधानसभा 'पाटन' में भी हमें ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता का सौ प्रतिशत संगठन को दें।

ट्रिपल इंजन सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा: कौशिक

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का पूरा श्रेय जिले के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है। उन्होंने नंदन जैन को दुर्ग जिला संगठन की संरचना की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक ईश्वर साहू, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, प्रदेश प्रवक्ता के.एस. चौहान, चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, प्रितपाल बेलचन्दन, कुमुद बघेल सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। मंच संचालन महामंत्री दिलीप साहू ने और आभार प्रदर्शन विनोद अरोरा ने किया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913162604829

विज्ञापन

Advertisement