13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रीन चौक को जल्द शहीद चौक के नाम से जाना जाएगा

शेयर करें

OM Darpan

Nov 29, 2024 06:38 am 279 views
ग्रीन चौक को जल्द शहीद चौक के नाम से जाना जाएगा
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन चौक को अब जल्द ही "शहीद चौक" के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा कमिश्नर सुमित अग्रवाल के साथ आज ग्रीन चौक में महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना स्थल का निरीक्षण करने के बाद लिया गया। महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि इस चौक पर जल्द ही प्रतिमाएं स्थापित की जा सकें।   महापुरुषों की प्रतिमाओं का सम्मान गौरतलब है कि ग्रीन चौक पर सरदार उत्तम सिंह, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद बोस की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा, "महापुरुषों की प्रतिमाएं हमारे सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक हैं। यह प्रतिमाएं हमें उनके संघर्षों, बलिदानों और कार्यों की याद दिलाती हैं। इन महापुरुषों की प्रतिमाओं का शहर के चौराहों पर होना हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा।"
महापौर ने इस मौके पर यह भी कहा कि शहीद चौक का यह पुनर्नामकरण और महापुरुषों की प्रतिमाओं का स्थापना, "मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी" पहल का हिस्सा है, जो शहर की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देगा और भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से अवगत कराएगा।
इसी क्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, कमिश्नर सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम और भवन अधिकारी गिरीश दीवान सहित अन्य अधिकारी भी इस निरीक्षण में शामिल थे। महापौर ने शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही, ताकि उनकी धरोहर और योगदान हमारे समाज में हमेशा जीवित रहें। इस कार्य का प्रस्ताव मेघ गंगा ग्रुप द्वारा किया गया था, और गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा ने इसकी मांग की थी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013124629968

विज्ञापन

Advertisement