बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे इस्लामिक अत्याचार के विरोध में हिन्दू रक्षा मंच ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
OM Darpan
Dec 04, 2024 12:28 am
235 views
04 Dec 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिन्दू समुदाय के उत्पीड़न के खिलाफ भारत भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। हिन्दू संतों की गिरफ्तारी, पूजा स्थलों पर हमले और हिन्दू नाम रखने वालों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस संकट के खिलाफ हिन्दू रक्षा मंच और सर्व समाज ने 3 दिसंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर ध्यान आकर्षित किया।
बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दू संतों की गिरफ्तारी और उनके साथ अमानवीय बर्बरता की घटनाएं सामने आई हैं। इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास को भी आतंकवादी की तरह गिरफ्तार कर जेल में डाला गया, जहां उनके साथ बर्बरता की गई। हिन्दू परिवारों के घरों में तोड़फोड़, आगजनी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में वृद्धि हुई है।बांग्लादेश सरकार के नेतृत्व में इन घटनाओं का सिलसिला जारी है, और इससे पूरे हिन्दू समुदाय में आक्रोश है। खासकर, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के तहत हिन्दू समाज के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है, जिससे उनके दृष्टिकोण पर सवाल उठ रहे हैं।
इस संघर्ष के समर्थन में दुर्ग जिले में 3 दिसंबर को हिन्दू रक्षा मंच और सर्व समाज के हजारों कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू उत्पीड़न के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की गई।प्रदर्शन में हिन्दू रक्षा मंच, सर्व समाज के सदस्य और स्थानीय समुदाय के लोग एकजुट हुए। यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था, और इसमें हिन्दू समाज की एकजुटता को प्रदर्शित किया गया। डॉक्टर दिप चटर्जी समाजसेवी चिकित्सा, कौशलेंद्र प्रताप सामाजिक सतभाव प्रमुख,. श्रीमती नीता जैन अधिवक्ता, प्रो. डॉ . संजीव कर्मकार वशिष्ठ प्रांत अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महा सभछत्तीसगढ़ लखन साहू साहू समाज से श्रीमती रश्मि राजपूत, राजपूत महिला समाज, राम ठाकुर जनजाति समाज व्योम पाद इस्कॉन आचार्य अजय भसीन व्यापारी संघ दीपक साहू साहू समाज प्रतिनिधि दिलेश्वर ओमरे सुनील पटेल मनीष सोनी मनीष दुबे अनुज नारद ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर जितेंद्र वर्मा महेश वर्मा दीपक सोनी मनीष बुचसिया महेश यादव एवम हिन्दू समाज के सभी प्रतिनिधि समिलित हुए आज आयोजित हिंदू आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन