भा.ज.पा. का होली मिलन समारोह आज, सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी करेंगे शिरकत
OM Darpan
Mar 19, 2025 08:18 am
456 views
19 Mar 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन रंग पंचमी के पावन अवसर पर आज, 19 मार्च, बुधवार को शाम 4:00 बजे से भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि रंग पंचमी के दिन आयोजित होने वाले इस होली मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय, सांसद, विधायक, महापौर, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समस्त मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और 17 मंडलों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन