उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का सम्मान समारोह सम्पन्न
OM Darpan
Nov 24, 2024 02:17 am
150 views
24 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
नंदिनी, अहिवारा (रोहितास सिंह भुवाल)।
महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान दिवस मनाया गया। इसी क्रम में परियोजना स्तरीय कार्यक्रम नंदिनी शासकीय कल्याण कॉलेज परिसर के सभागृह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाडा थे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष रवि शंकर सिंह उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विधायक डोमनलाल कोसेवाडा ने अपने विचार प्रकट करते हुए सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, "ये कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बच्चों की शिक्षा और उनके लालन-पालन में समर्पित भाव से काम करती हैं। बच्चों को मां की तरह देखभाल करना और कुपोषण को मिटाने के लिए इनके द्वारा किया गया कार्य अतुलनीय है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भावना को सराहते हुए उन्हें समाज के असली योद्धा बताया।
परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर ने विधायक को बाल विकास कार्यालय में भवन, ट्यूबवेल और आहता ना होने की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक महोदय ने तत्परता दिखाते हुए इन कार्यों को जल्द पूरा करने की घोषणा की और यह भी स्पष्ट किया कि पैसों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित पार्वती ढीढी, जिन्हें मिनीमाता सम्मान से सम्मानित किया गया था, जनभागीदारी अध्यक्ष अभिषेक सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल गुप्ता, परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर, सुपरवाइजर विद्या ताम्रकार, और कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष कमलेश वर्मा द्वारा किया गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन