26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में विकास की बहार: विधायक रिकेश सेन ने किया डेढ़ करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Jul 13, 2025 11:46 pm 423 views
भिलाई में विकास की बहार: विधायक रिकेश सेन ने किया डेढ़ करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
 
  • वैशाली नगर विधायक ने सब्जी मंडी, सिंधू भवन व देवधाम के लिए विकास कार्यों की आधारशिला रखी
भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने आज शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम सब्जी मंडी, सिंधू भवन और जवाहर नगर में आयोजित किया गया, जिससे इन क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीद जगी है।  
सब्जी मंडी का होगा सौंदर्यीकरण गोल मार्केट वैशाली नगर स्थित सब्जी मंडी अब नए रूप में दिखेगी। विधायक रिकेश सेन ने मार्केट के व्यापारियों की उपस्थिति में 10 लाख 59 हजार रुपये की लागत से बनने वाले तीन डोम शेड और चबूतरा सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। सिंधू भवन विस्तार व डोम शेड निर्माण इसके बाद, विधायक श्री सेन ने सिंधू भवन में लगभग 40 लाख रुपये के विस्तार व डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी व अन्य समाज प्रमुखों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रिकेश ने सिंधू भवन परिसर के विस्तार के लिए 25 लाख रुपये और मंदिर परिसर में डोम शेड के लिए 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस मौके पर वार्ड पार्षद श्रीमती स्मिता दोंडके, भीमसेन सेतपाल, जय गेहानी, गोपी राजपालानी, अर्जुन सचदेव, मुन्ना लाल कुकरेजा व चंदूलाल आहूजा समेत सिंधी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जवाहर नगर बनेगा देव धाम जवाहर नगर में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से देव धाम का निर्माण किया जाएगा। विधायक श्री सेन ने श्रीश्रीश्री मंकिनम्मा मंदिर, रेणुका एलम्मा देवी मंदिर, नुकाम्बिका देवी, विराट पोतुलूरी वीर ब्रम्हेंद्र स्वामी मंदिर व मां सिन्धु पाटरानी मंदिर तक पहुंचने के लिए मार्ग, डोम शेड व स्ट्रीट लाइट सहित पूरे क्षेत्र को एक देव धाम के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इस अवसर पर तेलुगू, उत्कल, वैश्य, चित्रगुप्त, यदुवंशी व कसौंधन वैश्य समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926104106468

विज्ञापन

Advertisement