26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरेभाट में 73 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न

शेयर करें

OM Darpan

Nov 27, 2024 06:18 am 184 views
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिला के अहिवारा विधानसभा के बिरेभाट में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक अहिवारा विधानसभा, अध्यक्षता श्रीमती सरस्वती रात्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत धमधा विशिष्ट अतिथि नटवर लाल ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अहिवारा, श्रीमती किरण ओमप्रकाश मधुकर (सदस्य जनपद पंचायत धमधा)की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।आपको बता दे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण नटवरलाल ताम्रकार अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अहिवारा ने सम्बोधन किया और कहा विधानसभा चुनाव प्रचार के समय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव,में गये और वहाँ लोगों ने हर समस्या व जरुरतों से विधायक जी को अवगत कराये थे जो पिछले सरकार के 5 वर्षों में नही हुए थे।विधायक मोहदय ने क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया था। विधायक बनने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जरूरत विकासकार्यो को प्राथमिकता से करेंगे करके उसी को दृष्टिगत व ध्यान रखते हुए विधायक ने लगभग हर पंचायतों में करोड़ों की राशि महज 9 माह में स्वीकृति प्रदान कर दिया है।इस कार्यक्रम में भुपेन्द्र वर्मा सरपंच दीपक जोशी (उपसरपंच) गोपाल प्रसाद यादव (सचिव) पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926121114937

विज्ञापन

Advertisement