लायंस क्लब दुर्ग सिटी ने किया बृहद वृक्षारोपण और माल्यार्पण
OM Darpan
Oct 05, 2024 07:15 am
215 views
05 Oct 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
सेवा परमो धर्म की भावना के साथ, लायंस क्लब दुर्ग सिटी ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने गांधी जी और शास्त्री जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों को मुंह मीठा कराया।
माल्यार्पण के पश्चात क्लॉथ मार्केट पुलगांव चौक में केबीएम डेवलपर्स और स्व. कुसुम देवी देशलहरा की स्मृति के सहयोग से लगभग 100 औषधीय और फूलदार पौधों का रोपण किया गया। क्लब का लक्ष्य 250 पौधे लगाने का है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
वृक्षारोपण के बाद एमजेएफ बृजमोहन खंडेलवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वल्पाहार करवाया। सेवा सप्ताह संयोजक हरमीत सिंह भाटिया और अध्यक्ष सुमन पांडे ने देशलहरा परिवार और केबीएम डेवलपर्स के सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम प्रभारी कैलाश जैन बरमेचा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एमजेएफ बृजमोहन खंडेलवाल, ज्ञानचंद पाटनी, एसपीएस दुलई, पीएमजेएफ सतीष चंद सुराना, अमर सिंह गुप्ता, हरमीत सिंह भाटिया, शंकरलाल अग्रवाल, एमजेएफ डॉक्टर रौनक जमाल, अनिता तिवारी, सुमन पांडे, रश्मि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कैलाश जैन बरमेचा, महमूद हिरानी, केबीएम डेवलपर्स के किशोर कोठरी, अनिल देशलहरा, धनराज गोलछा, अशोक पारेख, राजेंद्र बाफना, सतीष श्री श्रीमाल, महेश पारख सहित होलसेल मार्केट के अन्य व्यापारी उपस्थित थे।
लायंस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा हर माह वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन